कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मुजफ्फरनगर में चोरी की बाइक पर सवार होकर घूम रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोतवाली नगर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे सघन वाहन चेकिंग अभियान के दौरान यह कार्रवाई की गई, जिसके बाद बाइक चोरी के मामले का भी खुलासा हुआ। जानकारी के अनुसार, बधाई खुर्द गांव के एक व्यक्ति ने अपनी हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक विशेष टीम गठित की और इलाके में संदिग्ध वाहनों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान जटनगला–बधाई खुर्द बड़कली कछौ…

लखनऊ स्थित लोक भवन में रविवार को उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल का दूसरा विस्तार हुआ। दोपहर 3:30 बजे शुरू हुए शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कुल आठ मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस विस्तार में दो नेताओं को कैबिनेट मंत्री और दो को राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ दिलाई गई, जबकि चार नेताओं को राज्य मंत्री बनाया गया है। किन नेताओं को मिला क्या पद कैबिनेट मंत्री के रूप में भूपेन्द्र चौधरी और मनोज कुमार पांडेय ने शपथ ली। इसके अलावा डॉ. सो…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे से पहले कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। रविवार सुबह सुरक्षा जांच के दौरान कार्यक्रम स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर फुटपाथ के पास दो जिलेटिन स्टिक मिलने से हड़कंप मच गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रूट जांच के दौरान मिला संदिग्ध सामान प्रधानमंत्री के दौरे को ध्यान में रखते हुए पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ पूरे रूट और आसपास के क्षेत्रों की सघन जांच कर…

मुजफ्फरनगर में निर्माणाधीन महाराजा अग्रसेन प्रतिमा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब तेज होते हुए ‘श्रेय की राजनीति’ में बदलता दिखाई दे रहा है। संयुक्त वैश्य अग्रवाल महासभा द्वारा उठाए गए सवालों के बाद मामला और गरमा गया है। इसी बीच भाजपा नेता और पूर्व सभासद नवनीत कुछल खुद निर्माण स्थल पर पहुंचे और मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा। नवनीत कुछल ने महासभा की ओर से लगाए गए आरोपों को पूरी तरह से खारिज करते हुए कहा कि प्रतिमा स्थापना की प्रक्रिया उनके प्रयासों से ही आगे बढ़ी है। उन्होंने इस दौरान वर्ष 2021 और 2…


