कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


लखनऊ। महिला आरक्षण से जुड़े संशोधन विधेयक पर आयोजित यूपी विधानमंडल के एकदिवसीय विशेष सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों, खासकर सपा और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। अपने संबोधन की शुरुआत में ही उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए विपक्ष को घेरा। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जब जनधन योजना के तहत महिलाओं के खाते खोले गए थे, तब कुछ नेताओं ने इसका मजाक उड़ाया था और 15 लाख रुपये जैसे बयानों से इसे खारिज करने की कोशिश की थी। उन्ह…





मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रुड़की रोड पुलिस चौकी में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर चौकी परिसर में खड़े कई सीज और आपराधिक मामलों से जुड़े वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान तक उठता दिखाई दिया। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर…

बागपत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन सप्लाई को लेकर गंभीर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि एफसीआई गोदाम से राशन डीलरों तक पहुंचने वाले खाद्यान्न की सप्लाई में भारी हेरफेर किया जा रहा है, जिससे हर महीने सैकड़ों क्विंटल राशन कथित तौर पर गायब हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, मेरठ से बागपत के चमरावल मार्ग स्थित गोदाम तक आने वाला गेहूं और चावल ट्रकों के जरिए गांव-गांव तक भेजा जाता है। इसी दौरान कथित तौर पर ट्रकों में राशन की मात्रा कम कर दी जाती है और वजन संतुलित दिखाने के लिए प…