कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

दिल्ली: द्वारका जिला पुलिस ने एक ऐसे मामले में बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम बदलकर स्पा सेंटर में काम कर रही एक महिला आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान 41 वर्षीय वाणी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वर्ष 2020 में द्वारका साउथ क्षेत्र में उसके खिलाफ आईटीपी एक्ट और महामारी रोग अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। अदालत से जमानत मिलने के बाद वह लगातार सुनवाई में अनुपस्थित रही, जिसके चलते अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया था। द्वारका जिला पुलिस उपायुक…


कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं, विशेषकर नीट-यूजी पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने बार-बार सामने आ रही ऐसी घटनाओं को देश की पूरी युवा पीढ़ी के साथ अन्याय और भरोसे का संकट बताया। थरूर ने कहा कि मौजूदा परीक्षा प्रणाली पर छात्रों का भरोसा कमजोर हो रहा है। उनके अनुसार, “छात्र सालों मेहनत करते हैं, लेकिन अचानक पेपर लीक, भ्रष्टाचार या अनियमितताओं की खबरें सामने आ जाती हैं, जिससे पूरी परीक्षा प्रक्रिया पर सवाल खड़े हो जाते हैं और कई बार…

सीबीएसई की ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) प्रणाली को लेकर चल रहा विवाद अब संसद तक पहुंच गया है। कक्षा 12वीं के छात्र सार्थक सिद्धांत ने मंगलवार को संसद भवन एनेक्सी में आयोजित शिक्षा, महिला, बाल, युवा एवं खेल संबंधी स्थायी समिति के समक्ष पेश होकर इस प्रणाली और इससे जुड़े टेंडर प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं पर अपनी बात रखी। समिति इस बैठक में सीबीएसई द्वारा 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में लागू OSM सिस्टम और छात्रों द्वारा उठाई गई पारदर्शिता एवं मूल्यांकन संबंधी चिंताओं की समीक्षा कर रही थी। टेंडर प्रक्रिया…

नई दिल्ली। देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हालिया बढ़ोतरी से आने वाले समय में महंगाई का दबाव और बढ़ सकता है। रेटिंग एजेंसी क्रिसिल ने अपनी ताजा रिपोर्ट में चेतावनी दी है कि ईंधन के दाम बढ़ने से परिवहन और उत्पादन लागत में इजाफा होगा, जिसका सीधा असर आम उपभोक्ता वस्तुओं की कीमतों पर पड़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, 15 मई के बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग 7.5 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि दर्ज की गई है। यदि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें ऊंचे स्तर पर बनी रहती हैं, तो यह ब…


केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) के री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर मंगलवार को भारी ट्रैफिक के बीच साइबर हमले की कोशिश सामने आई। बोर्ड ने बताया कि कुछ असामाजिक तत्वों ने पोर्टल की सेवाओं को बाधित करने के लिए डिनायल ऑफ सर्विस (DoS) अटैक जैसी गतिविधियां करने का प्रयास किया। इसके बावजूद पोर्टल सामान्य रूप से कार्य करता रहा और हजारों छात्रों ने बिना किसी बड़ी परेशानी के अपने आवेदन सफलतापूर्वक जमा किए। सीबीएसई के अनुसार, यह पोर्टल एक समय में 8,000 से अधिक यूजर्स को संभालने में सक्षम है। मंगलवार दोपहर…


जम्मू क्षेत्र में किसान तेजी से पारंपरिक खेती से हटकर लीची की हाई डेंसिटी प्लांटेशन (HDP) तकनीक को अपना रहे हैं। अधिक उत्पादन और बेहतर आमदनी की संभावनाओं के कारण यह आधुनिक बागवानी मॉडल किसानों के बीच लोकप्रिय होता जा रहा है। बागवानी विभाग के अनुसार, एचडीपी तकनीक अपनाने वाले किसान एक कनाल भूमि से सालाना लगभग 24 हजार से 30 हजार रुपये तक की आय अर्जित कर सकते हैं। इसी संभावनाओं को देखते हुए जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने आने वाले वर्षों में 3,200 से अधिक कनाल पारंपरिक लीची बागानों को हाई डेंसिटी प्लांटेश…

मुजफ्फरनगर में सड़क पर खतरनाक तरीके से स्टंट करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। भोपा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जबकि स्टंट में इस्तेमाल की जा रही एक थार और एक स्विफ्ट कार को जब्त कर लिया गया है। इसके अलावा दो अन्य वाहनों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान भी किया गया है। बेलड़ा गांव में सड़क पर बना स्टंट का वीडियो पुलिस के अनुसार, भोपा थाना क्षेत्र के ग्राम बेलड़ा में कुछ युवक सार्वजनिक सड़क पर चार पहिया वाहनों से स्टंट करते हुए पाए गए। इस घटना…