कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


मुजफ्फरनगर के शहर कोतवाली क्षेत्र में स्थित रुड़की रोड पुलिस चौकी में गुरुवार सुबह अचानक भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आकर चौकी परिसर में खड़े कई सीज और आपराधिक मामलों से जुड़े वाहन जलकर पूरी तरह नष्ट हो गए। घटना सुबह करीब 10:30 बजे की बताई जा रही है। देखते ही देखते आग ने तेजी से विकराल रूप ले लिया, जिससे काले धुएं का गुबार आसमान तक उठता दिखाई दिया। आग की लपटें दूर-दूर तक नजर आने लगीं, जिसके बाद स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर…

बागपत में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन सप्लाई को लेकर गंभीर गड़बड़ी के आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि एफसीआई गोदाम से राशन डीलरों तक पहुंचने वाले खाद्यान्न की सप्लाई में भारी हेरफेर किया जा रहा है, जिससे हर महीने सैकड़ों क्विंटल राशन कथित तौर पर गायब हो रहा है। सूत्रों के अनुसार, मेरठ से बागपत के चमरावल मार्ग स्थित गोदाम तक आने वाला गेहूं और चावल ट्रकों के जरिए गांव-गांव तक भेजा जाता है। इसी दौरान कथित तौर पर ट्रकों में राशन की मात्रा कम कर दी जाती है और वजन संतुलित दिखाने के लिए प…

ICSE और ISC बोर्ड परीक्षा 2026 के परिणाम घोषित होते ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में खुशी की लहर दौड़ गई। मेरठ, बागपत और बिजनौर के कई छात्रों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए उच्च अंक हासिल किए और अपने जिले व स्कूलों का नाम रोशन किया। रिजल्ट जारी होते ही स्कूलों में जश्न का माहौल देखने को मिला और छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों में भी उत्साह नजर आया। मेरठ में शानदार प्रदर्शन मेरठ के सोफिया स्कूल की छात्रा राजश्री ने ISC 12वीं परीक्षा में 98.25 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं गौरिका…


