कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।

नई दिल्ली। संसद में महिला आरक्षण विधेयक को लेकर चल रही बहस के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधते हुए कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी महिला आरक्षण के सिद्धांत के खिलाफ नहीं है, लेकिन जिस तरीके और जल्दबाजी में इसे लाया जा रहा है, उस पर आपत्ति है। अखिलेश यादव ने कहा कि यदि देश में जातीय जनगणना कराई जाती है तो आरक्षण को लेकर नई मांगें सामने आएंगी और सरकार इसी से बचना चाहती है। उन्होंने यह भी कहा कि देश में सिर्फ आरक्षण ही नहीं, बल्कि…

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के कनवानी गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे झुग्गी बस्ती में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 500 से ज्यादा झुग्गियां इसकी चपेट में आ गईं। आग की लपटें इतनी ऊंची उठ रही थीं कि उन्हें दूर से भी देखा जा सकता था। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद झुग्गियों में रखे रसोई गैस सिलिंडर एक के बाद एक फटने लगे, जिससे पूरे इलाके में धमाकों की आवाज गूंजने लगी और लोगों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमक…




चंडीगढ़। एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जारी तीसरे निरोधक आदेश को चुनौती देने वाली खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी तीसरे हिरासत आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। अमृतपाल सिंह की ओर से दाखिल इस याचिका में लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए इसे चुनौती दी गई थी। वह अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में निवारक हिरासत के तहत बंद हैं। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ प…
