कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।




जोधपुर से सामने आई एक चौंकाने वाली घटना में मामूली विवाद ने खतरनाक रूप ले लिया। करवड़ थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति द्वारा बुलडोजर से जमकर तोड़फोड़ किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिससे लोग सकते में हैं। जानकारी के मुताबिक, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद मालाराम विश्नोई नामक युवक गुस्से में आ गया और बुलडोजर लेकर एक होटल पर पहुंच गया। उसने मशीन से होटल के मुख्य ढांचे को नुकसान पहुंचाया और वहां खड़ी स्कॉर्पियो समेत कई वाहनों को भी कुचल दिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से आसपास…

अहमदाबाद। साबरमती नदी के किनारे मोटेरा गांव में तालाब की जमीन पर बनाए गए आसाराम आश्रम के अवैध निर्माण अब गिराए जाएंगे। गुजरात हाईकोर्ट ने आश्रम की ओर से दायर याचिका को खारिज करते हुए प्रशासन को अतिक्रमण हटाने की अनुमति दे दी है। यह जमीन नरेंद्र मोदी स्टेडियम और निर्माणाधीन सरदार पटेल स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बेहद पास स्थित है। अदालत के फैसले से इस इलाके में खेल सुविधाओं के विस्तार का रास्ता साफ हो गया है, जिसे 2030 राष्ट्रमंडल खेलों और भविष्य में संभावित ओलंपिक की तैयारियों से जोड़ा जा रहा है।…



मुज़फ्फरनगर। साइबर ठगी की शिकायत लेकर थाने पहुंचे एक कारोबारी से ही लाखों रुपये ऐंठने के मामले में सिविल लाइन थाने में तैनात दरोगा गौरव चौधरी पर गाज गिरी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने प्राथमिक जांच के बाद दरोगा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया है। पूरे प्रकरण की जांच एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ को सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई। मदीना कॉलोनी, बझेड़ी रोड निवासी नदीम की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी फैक्टरी का…