हजरतगंज में फिल्म ‘घूसखोर पंडित’ को लेकर पुलिस ने दर्ज किया मामला

लखनऊ: हजरतगंज कोतवाली में फिल्म घूसखोर पंडित के निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर दी गई है। मामला जातिगत भावनाओं को आहत करने और समाज में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश से जुड़ा है।
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट ने बताया कि समाज में शांति बनाए रखने और किसी भी धर्म या जाति की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले मामलों में कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस के अनुसार, फिल्म का शीर्षक एक विशेष जाति (ब्राह्मण) को निशाना बनाकर अपमानित करने का प्रयास करता प्रतीत होता है, जिसके कारण समाज में रोष और नाराजगी फैल गई है।Uttar Pradesh | A case has been registered at Hazratganj Police Station against the director and team of the web series 'Ghooskhor Pandat' for allegedly attempting to disrupt social harmony and hurt religious/caste sentiments.
— ANI (@ANI) February 6, 2026
The strictest possible action will be taken against… pic.twitter.com/uN35TL8Nsz
प्रेस बयान में यह भी कहा गया कि निर्देशक और उनकी टीम के खिलाफ कार्रवाई इसलिए की जा रही है क्योंकि उनका उद्देश्य समाज में वैमनस्यता फैलाना, शांति व्यवस्था को बाधित करना और सामाजिक सौहार्द को कमजोर करना प्रतीत होता है। पुलिस ने साफ किया कि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले या सार्वजनिक शांति को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.



























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.