जालंधर में गुरुद्वारा के बाहर आप नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या

पंजाब के जालंधर में गुरुद्वारा साहिब के बाहर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता लक्की ओबरॉय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार, ओबरॉय मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारे में माथा टेककर लौट रहे थे। इसी दौरान बदमाशों ने उनके वाहन पर निशाना साधते हुए आठ से दस राउंड फायरिंग की।
पुलिस ने बताया कि घटना सुबह लगभग साढ़े सात बजे हुई। गंभीर हालत में ओबरॉय को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें बचाया नहीं जा सका और उनकी मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सील कर जांच शुरू कर दी। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हमलावर बाइक पर सवार थे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.