कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


ओरमांझी के एनएच-20 किनारे स्थित विकास हॉस्पिटल में बुधवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब एक बाइक सवार बदमाश ने अचानक अस्पताल की ओर गोली चला दी। यह वारदात करीब शाम 4:50 बजे हुई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। अस्पताल परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी घटना रिकॉर्ड हुई है। फुटेज के अनुसार, नीले रंग की अपाचे बाइक पर सवार युवक रांची से इरबा की तरफ जा रहा था। इसी दौरान उसने अस्पताल की ओर निशाना साधकर फायर किया और तुरंत विकास गोलचक्कर की दिशा में फरार हो गया। गोली अस्पताल की दीवार में जाकर लगी। घटना…

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग से सटे निषाद नगर गांव में बुधवार शाम एक दर्दनाक घटना हुई। घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय सुभाष पर अचानक तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुआ बच्चे को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया, लेकिन ग्रामीणों के शोर मचाने और पीछा करने पर वह उसे घायल हालत में छोड़कर भाग गया। परिजन सुभाष को तुरंत पास के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में दहशत का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग…



मंडी में आपसी विवाद के चलते दो गुटों के बीच हिंसक झड़प हो गई, जिसमें एक युवक को चाकू मार दिया गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पहले जोनल अस्पताल मंडी ले जाया गया, जहां से उसकी हालत को देखते हुए एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है। शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश के साथ-साथ प्रेम संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। बताया गया कि यह घटना बुधवार को मंडी शहर से सटे रानी की बाईं इलाके में एक मैकेनिक की दुकान पर हुई। दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। पुलिस को जानकारी मिली है कि झगड़े की…
