कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


गाजियाबाद। टीलामोड़ थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। भारत सिटी सोसायटी में रहने वाली एक ही परिवार की तीन नाबालिग बहनों ने ऊंची इमारत से छलांग लगाकर अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा है कि ऑनलाइन गेम खेलने को लेकर घर में चल रहे विवाद के बाद यह खौफनाक कदम उठाया गया। घटना मंगलवार देर रात करीब ढाई बजे की बताई जा रही है। उस समय माता-पिता दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान तीनों बहनें अपने कमरे की खिड़की से नीचे कूद गईं। हादसे के बाद सोसायटी में हड़कंप मच गया और…




देहरादून। देहरादून और ऋषिकेश में महिला और युवती की नृशंस हत्याओं ने राज्य की पुलिस व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दोनों मामलों में पहले से खतरे के संकेत और शिकायतें मौजूद होने के बावजूद समय पर कार्रवाई न होना अब भारी पड़ता दिखाई दे रहा है। हालात की गंभीरता को देखते हुए डीजीपी दीपम सेठ को खुद हस्तक्षेप करना पड़ा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस की लापरवाही सामने आने के बाद दो चौकी प्रभारियों को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। साथ ही अन्य जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका तय करने के लिए सात दिन…

मेरठ: गंगनहर आश्रम पटरी इलाके में पुलिस ने एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान खिवाई निवासी सलीम उर्फ सुल्तान उर्फ शेखचिल्ली और गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के दिलशाद के रूप में हुई है। कार्रवाई के दौरान दोनों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी मुंडाली गांव में मोती कारोबारी जहांगीर के घर हुई बड़ी डकैती में शामिल थे और इन पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने इनके पास से चोरी…
