लोड हो रहा है…
कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को स्पष्ट शब्दों में कहा कि सीमा पार फैलाए जा रहे आतंकवाद को किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि यह अंतरराष्ट्रीय संबंधों और कूटनीति की बुनियादी मर्यादाओं के खिलाफ है, इसलिए आतंकवाद के प्रति दुनिया को एक जैसा और सख्त रुख अपनाना चाहिए। भारत-अरब देशों के विदेश मंत्रियों की दूसरी बैठक को संबोधित करते हुए जयशंकर ने कहा कि जिन समाजों को आतंकवाद निशाना बनाता है, उन्हें अपनी सुरक्षा का पूरा अधिकार है और वे स्वाभाविक रूप से उसका इस्तेमाल भी करें…

