कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
हर श्रेणी की चुनिंदा खबरें व विश्लेषण, तारीख के क्रम में।


केंद्रीय बजट से पहले रविवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। दिन के कारोबार में हालांकि कभी तेजी तो कभी गिरावट का दौर चलता रहा, लेकिन बजट में टैक्स बढ़ाने से जुड़ी घोषणाओं के बाद बाजार दबाव में आ गया। दोपहर करीब 12:15 बजे सेंसेक्स 265 अंक फिसलकर 82,004.56 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 131.35 अंक टूटकर 25,189.30 के स्तर पर आ गया। हालांकि इससे पहले कारोबार के दौरान बाजार में मजबूती भी देखी गई थी। सुबह करीब 10:39 बजे सेंसेक्स 255.96 अंक चढ़कर 82,525.74 और निफ्टी 56.60 अंक बढ़कर 25,377.25 तक…



पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में हालात एक बार फिर बिगड़ते नजर आ रहे हैं। बलूच लिबरेशन आर्मी (बीएलए) ने शनिवार को अपने अभियान ‘ऑपरेशन हेरोफ’ के दूसरे चरण की शुरुआत करने की घोषणा की। इस चरण में विद्रोहियों ने अलग-अलग इलाकों में एक साथ कई हमले किए, जिनका निशाना पाकिस्तानी सेना और पुलिस के ठिकाने रहे। बीएलए की ओर से दावा किया गया है कि इन हमलों में 80 से अधिक पाकिस्तानी सुरक्षाकर्मी मारे गए हैं। संगठन के प्रवक्ता जियांद बलूच ने इसे “कब्जे के खिलाफ निर्णायक संघर्ष” बताया। गौरतलब है कि इस ऑप…

माघी पूर्णिमा के पावन अवसर पर प्रयागराज स्थित संगम तट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नज़ारा देखने को मिला। रविवार तड़के से ही गंगा घाटों की ओर श्रद्धालुओं का रेला उमड़ पड़ा। जैसे-जैसे सुबह हुई, संगम क्षेत्र में आस्था का सैलाब और तेज होता गया। हजारों लोग सूर्योदय से पहले ही पवित्र स्नान के लिए घाटों पर पहुंच चुके थे। माघ माह भर कल्पवास करने वाले श्रद्धालु आज पूर्णिमा के स्नान के साथ अपने संकल्प को पूर्ण कर घर लौटने लगे हैं। सुबह पांच बजे से ही संगम नोज और आसपास के घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़…