यूपी में छह आईएएस अफसरों का तबादला, देखें लिस्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर फेरबदल करते हुए शनिवार को छह आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इस बदलाव में मंडल स्तर से लेकर जिला और प्राधिकरणों से जुड़े महत्वपूर्ण पद शामिल हैं।
नगेन्द्र प्रताप को आगरा मंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है। वे अब तक यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी के रूप में सेवाएं दे रहे थे।
मऊ में तैनात मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर को फिरोजाबाद नगर निगम का नगर आयुक्त बनाया गया है। इसके साथ ही उन्हें फिरोजाबाद–शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष का अतिरिक्त दायित्व भी सौंपा गया है।
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में उपसचिव के पद पर कार्यरत विवेक कुमार श्रीवास्तव को मऊ जिले का नया मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा को स्थानांतरित कर यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण में अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।
वहीं, गाजियाबाद में संयुक्त मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात डॉ. पूजा गुप्ता को मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसके अलावा रणवीर प्रसाद को आयुक्त, खाद्य एवं रसद विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वे वर्तमान में प्रमुख सचिव, खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद पर कार्यरत हैं।
सरकार के इस प्रशासनिक बदलाव को आगामी योजनाओं और विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.