कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राष्ट्रीय समाचार और विशेष रिपोर्ट।

स्कूलों में राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान के मूल शब्द, उच्चारण और धुन का पालन करना होगा। डीईओ, बीईओ और प्रधानाध्यापकों को नए निर्देश लागू कराने की जिम्मेदारी दी गई है। फिल्म या डॉक्यूमेंट्री के हिस्से के रूप में राष्ट्रगान बजने पर खड़े होने की अनिवार्यता नहीं होगी।

STF कथित मॉड्यूल से जुड़े लोगों की गतिविधियों और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है। जांच में इन्फ्लुएंसर्स के जरिए जानकारी जुटाने के संभावित तरीके की भी पड़ताल की जा रही है। एजेंसियां प्रभावशाली लोगों से संपर्क और जंतर-मंतर से जुड़े संभावित एंगल की जांच कर रही हैं।

इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा की ग्लोबल टीम को 5-6 अगस्त को बुलाया है। मेटा ने संसदीय समिति के सामने वीडियो हटने को तकनीकी गलती बताया था। समिति ने वीडियो हटाने वाले अधिकारी पर कार्रवाई और डिजिटल प्लेटफॉर्म की जिम्मेदारी को लेकर सवाल उठाए।

यशवंतरायगौड़ा वी. पाटिल और बेलूर गोपालकृष्ण ने कैबिनेट में जगह नहीं मिलने के बाद इस्तीफा दिया। डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी के साथ बने रहना राजनीतिक भविष्य के लिए जरूरी है। मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों को सूखे से राहत कार्यों की समीक्षा के लिए जिलों का दौरा करने के निर्देश दिए।

रिपोर्ट में 125 ट्रायल कोर्ट फैसलों के विश्लेषण के बाद कई सुझाव दिए गए हैं। समिति ने कहा कि देरी से शिकायत या चोट न होने को सहमति का आधार नहीं माना जाना चाहिए। जजों को पीड़ितों से जुड़े मामलों में सम्मानजनक व्यवहार और अनावश्यक सवालों से बचने की सलाह दी गई है।

कर्नाटक के कथित पेपर लीक और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती मुद्दे पर BJP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। भाजपा नेता संबित पात्रा ने विपक्ष पर संसद के मानसून सत्र को बाधित करने का आरोप लगाया। संबित पात्रा ने कहा कि मानसून सत्र शुरू होने के बाद से न प्रश्नकाल हो रहा है और न ही किसी विधेयक पर चर्चा हुई है।

भाजपा अध्यक्ष ने गुजरात की मंजालपुर सीट पर जीत के लिए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया। बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने भाजपा उम्मीदवार को 19,324 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग के अनुसार उपचुनाव में बांकीपुर सीट पर 34.24 प्रतिशत मतदान हुआ।

घटना के बाद पश्चिम रेलवे के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। रेलवे ने बताया कि मुख्य रेल यातायात पर इसका कोई असर नहीं पड़ा। डिब्बे को हटाने और ट्रैक बहाली का काम तेजी से शुरू किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने पर भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने Meta पर गंभीर सवाल उठाए। दुबे ने मार्क जुकरबर्ग से सार्वजनिक माफी की मांग की और सेफ हार्बर संरक्षण पर पुनर्विचार की बात कही। Meta, YouTube और X के एल्गोरिद्म की पारदर्शिता पर भी सवाल उठाते हुए उन्होंने संसदीय समिति की चिंताओं को सामने रखा।

अभिषेक बनर्जी ने आंख के इलाज के लिए विदेश जाने की अनुमति मांगते हुए हाईकोर्ट में आवेदन दाखिल किया था। कलकत्ता हाईकोर्ट ने पहले मेडिकल जांच के बाद विदेश इलाज की जरूरत पर फैसला लेने की बात कही थी। सुप्रीम कोर्ट ने मामले में कोई टिप्पणी नहीं की और हाईकोर्ट से लंबित आवेदन पर जल्द निर्णय लेने को कहा।

मांजलपुर विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी सतीश पटेल को मिले 55,481 वोट। कांग्रेस उम्मीदवार भीखाभाई रबारी को 24,851 वोटों से करना पड़ा संतोष। उपचुनाव में नोटा के पक्ष में भी 2,247 मतदाताओं ने किया मतदान।

कांग्रेस के कई वरिष्ठ विधायकों ने मंत्री पद नहीं मिलने पर अपनी नाराजगी जाहिर की। कुछ जिलों के नेताओं ने कैबिनेट में पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं मिलने का मुद्दा उठाया। डीके शिवकुमार ने अपने पुराने राजनीतिक अनुभव का हवाला देते हुए नेताओं से धैर्य रखने को कहा।

सुप्रीम कोर्ट ने IPC की धारा 498A को लेकर अहम फैसला सुनाया। अब 'शादी जैसे रिश्ते' वाले लिव-इन रिलेशनशिप में भी धारा 498A लागू हो सकेगी। महिला के साथ क्रूरता के आरोप में लिव-इन पार्टनर पुरुष के खिलाफ कार्रवाई संभव होगी।

मतगणना के दौरान प्रशांत किशोर करीब 18 हजार वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं, अंतिम चरण की गिनती बाकी है। मीसा भारती ने चुनाव परिणाम को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया, जबकि भाजपा ने समीक्षा की बात कही। प्रशांत किशोर ने बिहार के विकास, पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर केंद्र सरकार का ध्यान आकर्षित करने की अपील की।

लोकसभा ने सुप्रीम कोर्ट (जजों की संख्या) संशोधन विधेयक, 2026 को पारित किया। विधेयक के बाद सुप्रीम कोर्ट में सीजेआई सहित जजों की कुल संख्या 38 हो जाएगी। मुख्य न्यायाधीश को छोड़कर न्यायाधीशों की संख्या 33 से बढ़ाकर 37 की गई है। सरकार का कहना है कि लंबित मामलों के तेजी से निपटारे और न्यायिक क्षमता बढ़ाने के लिए यह कदम उठाया गया है।