नवाचार के आइडिया से 10 युवाओं का स्टार्टअप के लिए चयन, धामी सरकार देगी 2-2 लाख रुपये की पुरस्कार राशि

HIGHLIGHTS
- केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर 1500 से अधिक युवा पंजीकृत हैं।
- जिलास्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में बूट कैंप आयोजित किए गए।
- बूट कैंप के जरिए युवाओं के नवाचार आइडिया चुने गए।
नवाचार के आइडिया के आधार पर प्रदेश के 10 युवाओं का स्टार्टअप के रूप में चयन किया गया है। चयनित युवाओं को प्रदेश सरकार की ओर से दो-दो लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। प्रदेश में अब तक 219 स्टार्टअप को सरकार से मान्यता मिल चुकी है। वहीं, केंद्र सरकार के स्टार्टअप पोर्टल पर राज्य के 1500 से अधिक युवा स्टार्टअप के तौर पर पंजीकृत हैं।
प्रदेश सरकार राज्य में स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसी के तहत उद्योग विभाग के सहयोग से जिलास्तर पर उच्च शिक्षण संस्थानों में बूट कैंप आयोजित किए गए। इन कैंप के जरिए युवाओं के नवाचार संबंधी आइडिया को स्टार्टअप के लिए चयनित किया गया।
चयनित युवाओं को जल्द ही उच्च अधिकारियों की अनुमति मिलने के बाद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। स्टार्टअप को कारोबार के लिए वित्तीय सहायता देने के उद्देश्य से सरकार ने 200 करोड़ रुपये का वेंचर फंड भी तैयार किया है। इसके अलावा स्टार्टअप नीति के तहत कई वित्तीय प्रोत्साहन देने का भी प्रावधान किया गया है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.