कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए 1000 यात्रियों का चयन, कंप्यूटरीकृत ड्रॉ से हुई प्रक्रिया

नई दिल्ली में विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कैलाश मानसरोवर यात्रा 2026 के लिए यात्रियों के चयन की प्रक्रिया के तहत कंप्यूटरीकृत ड्रॉ निकाला। इस बार कुल 1000 यात्रियों का चयन किया गया है, जो 20 अलग-अलग जत्थों में यात्रा करेंगे।
यात्रा जून 2026 में शुरू होकर अगस्त 2026 तक चलेगी। चयन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और कंप्यूटर आधारित रखा गया है, जिसमें महिला और पुरुष दोनों के बीच संतुलन का भी ध्यान रखा गया है।
जानकारी के अनुसार, प्रत्येक जत्थे में 50 यात्री शामिल होंगे। यह यात्रा दो प्रमुख मार्गों—लिपुलेख दर्रा और नाथू ला दर्रा—से कराई जाएगी। दोनों मार्गों को अब काफी हद तक मोटर योग्य बना दिया गया है, जिससे यात्रियों को कम पैदल चलना पड़ेगा और यात्रा अपेक्षाकृत आसान हो जाएगी।
चयनित यात्रियों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी पर सूचना भेज दी गई है। इसके अलावा, यात्री आधिकारिक वेबसाइट kmy.gov.in पर लॉग इन कर अपने चयन की स्थिति देख सकते हैं।
यात्रा से जुड़ी अधिक जानकारी और सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23088214 भी जारी किया गया है, जहां से यात्री आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.