मुजफ्फरनगर में SIR का 78.73% काम पूरा, 1.11 लाख संदिग्ध नामों की पहचान

मुजफ्फरनगर। जिले के छहों विधानसभा क्षेत्रों में स्पेशल इंटेंसिव रिविजन (SIR) का कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रशासन के अनुसार अब तक 78.73% काम पूरा किया जा चुका है, जबकि 21.27% प्रक्रिया अभी बाकी है। एसआईआर पूरा करने के लिए एक सप्ताह का समय और निर्धारित है।
जिले में कुल 21.12 लाख मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें से 21,05,922 मतदाताओं को एसआईआर प्रगणक फॉर्म वितरित किए गए थे, जिनमें से 16,63,214 फॉर्म का डिजिटाइजेशन पूरा हो चुका है। अब तक हुए सर्वे में लगभग 1.11 लाख संदिग्ध नाम सामने आए हैं, जिनमें फर्जी, मृतक, दोहरी प्रविष्टि और अज्ञात मतदाता शामिल हैं।
डीएम ने मतदाताओं और बीएलओ से की अपील
डीएम उमेश मिश्रा ने शुक्रवार दोपहर विकास भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और पारदर्शी बनाना बेहद जरूरी है, ताकि आने वाले चुनाव निष्पक्ष हो सकें। उन्होंने मतदाताओं से एसआईआर फॉर्म जल्द जमा करने और बीएलओ व राजनीतिक दलों के बीएलए से अभियान में तेजी लाने की अपील की।
तीन श्रेणियों में किया जा रहा है एसआईआर
डीएम ने बताया कि मतदाता सत्यापन के लिए तीन श्रेणियों में कार्य हो रहा है-
A श्रेणी: वर्ष 2003 की मतदाता सूची में दर्ज नामों की पुष्टि।
B श्रेणी: 2003 और 2025 की मतदाता सूची का मिलान।
C श्रेणी: वे मतदाता जिनके नाम वर्ष 2003 और 2025 दोनों सूचियों में दर्ज नहीं हैं।
जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों में 1982 बीएलओ और राजनीतिक दलों के बीएलए मिलकर यह कार्य कर रहे हैं।
सुबह-शाम बूथ पर बैठेंगे बीएलओ
डीएम ने बताया कि निर्धारित अवधि तक सभी बीएलओ प्रतिदिन सुबह और शाम एक-एक घंटे बूथ पर उपलब्ध रहेंगे, ताकि आने वाले मतदाताओं के फॉर्म भरवाए जा सकें और समस्याओं का समाधान किया जा सके।
निकाय क्षेत्रों में भी व्यवस्था
दो नगर पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों में एसआईआर फॉर्म भरवाने के लिए विशेष काउंटर बनाए गए हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में डिस्ट्रिक्ट कॉन्टैक्ट सेंटर भी स्थापित किया गया है, जहां 1950 और 0131–2433023 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
राजनीतिक दलों के 7237 बीएलए भी जुटे
जिलेभर में विभिन्न राजनीतिक दलों के 7237 बूथ लेवल एजेंट (BLA) एसआईआर प्रक्रिया में सक्रिय हैं। इनमें-
-
सपा: 1981
-
भाजपा: 1982
-
बसपा: 1976
-
कांग्रेस: 1298
आरएलडी, आम आदमी पार्टी और आजाद समाज पार्टी के बीएलए का रिकॉर्ड सरकारी सूची में उपलब्ध नहीं है।
विधानसभा क्षेत्रवार स्थिति
(मतदाताओं के डिजिटाइजेशन का प्रतिशत)
-
बुढ़ाना: 82.60%
-
चरथावल: 80.35%
-
पुरकाजी: 78.19%
-
मुजफ्फरनगर: 67.93%
-
खतौली: 82.65%
-
मीरापुर: 81.20%
कुल मिलाकर 870 मतदान केंद्र, 1982 बूथ, और 21,12,586 मतदाताओं में से 78.73% डेटा अपडेट हो चुका है। प्रशासन का दावा है कि शेष कार्य 11 दिसंबर से पहले पूरा कर लिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.