बुढ़ाना में युवक पर गंडासे से ताबड़तोड़ 17 वार, पत्नी से कथित संबंधों के शक में हत्या

HIGHLIGHTS
- गंभीर हालत में तालिब को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
- प्रारंभिक जांच में मृतक की पत्नी से आरोपी के कथित संबंधों का मामला सामने आया है।
- पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आसपास के लोगों से पूछताछ की।
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र की नई बस्ती में शनिवार सुबह करीब 7 बजे एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।
मृतक की पहचान मेरठ जनपद निवासी तालिब के रूप में हुई है। बताया गया कि तालिब शनिवार को बुढ़ाना की नई बस्ती में स्थित अपनी ससुराल आया था। सुबह करीब 7 बजे पुरानी रंजिश और अवैध संबंधों के शक को लेकर एक युवक ने उस पर गंडासे से अचानक हमला कर दिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर ने तालिब पर गंडासे से करीब 17 बार वार किए। गंभीर हमले में तालिब बुरी तरह घायल होकर मौके पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही बुढ़ाना कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह और कस्बा इंचार्ज ललित कसाना पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने घायल तालिब को तत्काल स्थानीय अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
पत्नी से कथित संबंधों को लेकर विवाद
कस्बा इंचार्ज ललित कसाना के अनुसार, प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह मृतक की पत्नी के साथ आरोपी के कथित अवैध संबंध बताए जा रहे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। पुलिस के मुताबिक, इसी विवाद के चलते आरोपी ने हमला किया।
कोतवाली प्रभारी गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.