गंगा पुल पर बड़ा हादसा टला, रेलिंग से टकराकर लटकी रोडवेज बस, 16 यात्री बाल-बाल बचे

रामपुर। दिल्ली की ओर जा रही उत्तर प्रदेश रोडवेज की एक बस रविवार को गंगा पुल पर हादसे का शिकार होते-होते बच गई। रामपुर डिपो की यह बस अचानक अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से टकरा गई और आधी बस हवा में लटक गई। संयोग अच्छा रहा कि बस की रफ्तार ज्यादा नहीं थी, वरना वाहन गंगा नदी में गिर सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।
बस में उस समय 16 यात्री सवार थे। दुर्घटना के बाद चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। राहत की बात यह रही कि किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई, हालांकि चालक को चोटें आई हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। हादसे के चलते पुल पर लंबे समय तक यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.