दिल्ली एमसीडी उपचुनाव से पहले आप को बड़ा झटका, राजेश गुप्ता भाजपा में शामिल

दिल्ली नगर निगम (MCD) के 12 वार्डों में होने वाले उपचुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता और वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता ने शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल होकर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सच्चदेवा ने उन्हें पार्टी में स्वागत किया।
राजधानी दिल्ली में इन 12 सीटों के लिए उपचुनाव का प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे समाप्त हो गया। अब रविवार को वोटिंग होगी, जबकि मतगणना 3 दिसंबर को होगी। कुल 51 उम्मीदवारों की किस्मत 6,99,537 मतदाताओं के हाथ में होगी। इस चुनाव में पहली बार 4,884 मतदाता इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से मतदान करेंगे, वहीं 3,204 दिव्यांग मतदाता भी शामिल हैं।
उम्मीदवारों ने लगाई पूरी ताकत
प्रचार के आखिरी दिन सभी प्रमुख दलों के उम्मीदवारों ने जोरदार रैलियों और प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं से संपर्क किया। BJP उम्मीदवारों के समर्थन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ-साथ दिल्ली के सांसद, विधायक और पार्षद मैदान में सक्रिय रहे। आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों ने भी अपने-अपने वार्ड में चुनाव प्रचार की पूरी ताकत झोंक दी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.