गंग नहर पटरी पर टहलने निकले व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत

मुजफ्फरनगर। गंग नहर पटरी पर सुबह की सैर एक व्यक्ति के लिए आखिरी सैर साबित हुई। भोपा थाना क्षेत्र के गांव सिकंदरपुर निवासी 53 वर्षीय राज सिंह को तीन दिन पहले टहलते समय अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी थी। गंभीर रूप से घायल राज सिंह को पहले स्थानीय चिकित्सक के पास और बाद में मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, राज सिंह रोजाना सुबह टहलने जाया करते थे। घटना के दिन जैसे ही वे पनचक्की के पास पहुंचे, एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका।
राज सिंह अविवाहित थे और उनके परिवार में मां अनारो देवी ही शेष हैं। गांव में इस घटना से शोक की लहर फैल गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.