हल्द्वानी में युवक ने होटल रूम में की खुदकुशी, पत्नी और बेटा जख्मी

ऊधमसिंह नगर के काशीपुर निवासी 40 वर्षीय सुखवंत सिंह ने हल्द्वानी के गौलापार स्थित एक होटल में आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में मौजूद उनकी पत्नी परदीप कौर और पुत्र गुरसेज सिंह भी घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, सुखवंत सिंह शनिवार रात लगभग ढाई बजे अपने कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज़ और छर्रों के कारण उनकी पत्नी और बेटे को चोटें आईं। मौके पर ही सुखवंत सिंह की मौत हो गई।
काठगोदाम थानाध्यक्ष विमल मिश्रा ने बताया कि परदीप कौर और गुरसेज सिंह का इलाज एसटीएच में किया जा रहा है, जबकि सुखवंत का शव मोर्चरी भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह विवाद प्रॉपर्टी से जुड़ा हो सकता है। परिवार का कहना है कि सुखवंत के खिलाफ करोड़ों रुपये के लेन-देन से संबंधित गलत जमीन बैनामा का मामला था।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.