आप विधायक हरमीत सिंह भगोड़ा घोषित, दुष्कर्म मामले में नहीं हुए पेश

फरार चल रहे पटियाला जिले के सनौर हलके के आप विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शनिवार को पटियाला की अदालत ने उन्हें दुष्कर्म के मामले में भगोड़ा घोषित कर दिया। यह कदम तब उठाया गया जब विधायक लगातार अदालत में पेश नहीं हुए। अदालत ने पुलिस और संबंधित विभागों को उनके चल और अचल संपत्तियों का विवरण पेश करने का आदेश भी दिया।
मामले में अगली सुनवाई 31 जनवरी को होगी। पठानमाजरा के खिलाफ यह मामला सितंबर 2025 में दर्ज किया गया था, जब जीरकपुर की रहने वाली एक महिला ने उनके खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और धमकाने की शिकायत की थी। पुलिस उन्हें पकड़ने हरियाणा के डबरी गांव गई, लेकिन वह फरार हो गए और कुछ दिन बाद ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए। इस बाबत जानकारी एक वीडियो के माध्यम से सामने आई थी।
ऑस्ट्रेलिया से पठानमाजरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो डालकर अपनी ही सरकार पर आरोप लगाए और दावा किया कि उन्हें झूठे मामलों में फंसाया गया है। अदालत ने उन्हें 12 नवंबर तक पेश होने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए। इसी कारण शनिवार को अदालत ने उन्हें भगोड़ा घोषित किया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.