यूपी के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियां, मेरठ से 17 अगस्त को होगी शुरुआत

HIGHLIGHTS
- मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर तक भर्ती रैली होगी।
- बरेली में 14 से 30 सितंबर तक भर्ती प्रक्रिया चलेगी।
- लखनऊ, वाराणसी, आगरा और अयोध्या में भी रैलियां होंगी।
- भर्ती स्थलों पर चिकित्सा और आपातकालीन सेवाओं की व्यवस्था की जाएगी।
लखनऊ। प्रदेश के छह जिलों में अग्निवीर भर्ती रैलियों का आयोजन किया जाएगा। भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संबंधित जिलों में आवागमन, ठहरने, पेयजल, स्वच्छता, चिकित्सा, सुरक्षा और यातायात सहित जरूरी व्यवस्थाएं की जाएंगी। सोमवार को मुख्य सचिव एसपी गोयल ने बैठक कर भर्ती रैलियों की तैयारियों की समीक्षा की।
मुख्य सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी जरूरी इंतजाम निर्धारित समय में पूरे कर लिए जाएं। भर्ती स्थलों पर भीड़ और यातायात को नियंत्रित करने के साथ पर्याप्त चिकित्सा सुविधाएं और आपातकालीन सेवाएं भी उपलब्ध रखी जाएं। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रिया के दौरान अभ्यर्थियों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।
बैठक में बताया गया कि मेरठ में 17 अगस्त से 9 सितंबर, बरेली में 14 से 30 सितंबर, लखनऊ में 11 से 28 जनवरी 2027, वाराणसी में 2 से 27 फरवरी, आगरा में 4 से 24 मार्च और अयोध्या में 29 मार्च से 14 अप्रैल 2027 तक अग्निवीर भर्ती रैलियां आयोजित की जाएंगी।
मुख्य सचिव ने जिला प्रशासन और संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। इसके अलावा सभी व्यवस्थाओं की समय-समय पर समीक्षा कर कमियों को दूर करने के लिए भी कहा गया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.