दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता में सुधार, हवा अभी भी खराब श्रेणी में

राजधानी में शनिवार रात हुई हल्की बारिश और तेज हवाओं के चलते वायु प्रदूषण में कमी आई है। रविवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 265 दर्ज किया गया, जो “खराब” श्रेणी में आता है। यह शनिवार के मुकाबले 50 अंकों की गिरावट को दर्शाता है।
एनसीआर की बात करें तो नोएडा में सबसे प्रदूषित हवा रही, जहां AQI 252 रहा। वहीं गाजियाबाद में 343, गुरुग्राम में 206 और ग्रेटर नोएडा में 200 दर्ज किया गया। फरीदाबाद में हवा सबसे साफ रही और यहां AQI 160 के साथ “मध्यम” श्रेणी में रही।
दिल्ली में प्रदूषण के स्रोतों का विवरण बताते हुए वायु गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली ने कहा कि वाहन जनित प्रदूषण का योगदान 12.58% रहा। इसके अलावा पेरिफेरल उद्योगों से 8.58%, आवासीय क्षेत्रों से 3.34%, निर्माण कार्यों से 1.93% और कूड़ा जलाने से 1.30% प्रदूषण हुआ। हवा उत्तर-पूर्व दिशा से 6 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बह रही थी।
सीपीसीबी के आंकड़ों के अनुसार, अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहराई 1000 मीटर और वेंटिलेशन इंडेक्स 3500 मीटर प्रति वर्ग सेकंड रहा। शाम पांच बजे पीएम10 की मात्रा 167.6 माइक्रोग्राम/घन मीटर और पीएम2.5 की मात्रा 100.6 माइक्रोग्राम/घन मीटर दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड का अनुमान है कि बुधवार तक हवा इसी श्रेणी में बनी रहेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.