अलीगढ़: गर्मी के कहर से बढ़े मरीज, एक बेड पर दो-दो बच्चों का इलाज

अलीगढ़: भीषण गर्मी और लगातार चल रही लू का असर अलीगढ़ जिला अस्पताल पर साफ दिखाई देने लगा है। तापमान बढ़ने के साथ ही बच्चों में बीमारियों के मामले तेजी से बढ़े, जिसके चलते अस्पताल का 30 बिस्तरों वाला बच्चा वार्ड पूरी तरह भर गया। स्थिति यह हो गई कि 19 मई की शाम तक वार्ड में 37 बच्चों को भर्ती करना पड़ा।
मरीजों की बढ़ती संख्या के कारण अस्पताल प्रशासन को मजबूरी में एक-एक बेड पर दो-दो बच्चों को भर्ती करना पड़ा, जिससे वार्ड की व्यवस्था पर भारी दबाव देखने को मिला।
हालांकि इसी भीड़भाड़ के बीच अस्पताल से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जिसने मुश्किल हालात में भी इंसानियत और अपनापन का संदेश दिया। एक ही बेड पर अलग-अलग परिवारों के बच्चे और उनके परिजन साथ नजर आए। कहीं उषा अपनी बेटी मुस्कान को गोद में लेकर बैठी थीं, तो वहीं पास ही अली अपनी मां शबनम के साथ इलाज करवा रहा था।
दूसरे बेड पर मरियम अपनी मां रुखसाना के साथ मौजूद थी, जबकि उसी बेड पर राधा अपनी मां आशा के साथ उपचार ले रही थी। वार्ड में मौजूद यह दृश्य किसी धर्म या जाति की सीमा से परे सिर्फ बच्चों की सेहत और उनकी रिकवरी की चिंता को दर्शा रहा था।
डॉक्टर वैभव जैन ने कहा कि भीषण गर्मी ने अस्पताल की व्यवस्थाओं पर जरूर दबाव बढ़ा दिया है, लेकिन बच्चा वार्ड की यह स्थिति यह भी दिखाती है कि कठिन समय में इंसानियत ही सबसे बड़ी पहचान होती है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.