अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट, ‘चुंबक’ के प्रमोशन से लौटते वक्त हुआ हादसा; बाल-बाल बचे
By Hitesh — August 21, 2026

HIGHLIGHTS
- हादसा 20 अगस्त को प्रमोशनल शूट से लौटते समय हुआ।
- अर्जुन ‘इंडियन गेम शो’ के सेट पर सीरीज का प्रमोशन करने पहुंचे थे।
- कार में मौजूद अन्य लोग भी सुरक्षित बताए गए हैं।
Author: — Dainik Dehat
अभिनेता अर्जुन बिजलानी का कार एक्सीडेंट हो गया है। वह अपनी अपकमिंग वेब सीरीज ‘चुंबक’ के प्रमोशनल इवेंट से लौट रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। अर्जुन इन दिनों अपनी फैमिली कॉमेडी सीरीज ‘चुंबक’ की रिलीज की तैयारी में जुटे हुए हैं।
अभिनेता ने हाल ही में सीरीज का प्रमोशन शुरू किया था। ‘चुंबक’ का प्रीमियर 28 अगस्त 2026 को नेटफ्लिक्स पर होगा।
कैसी है अर्जुन बिजलानी की हालत?
टाइम्स नाउ की रिपोर्ट के मुताबिक, अर्जुन बिजलानी गुरुवार, 20 अगस्त को ‘चुंबक’ के प्रमोशन के लिए ‘इंडियन गेम शो’ के सेट पर पहुंचे थे। इस शो को भारती सिंह और हर्ष लिम्बाचिया होस्ट करते हैं।
शूटिंग से लौटते समय अर्जुन की कार का एक्सीडेंट हो गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अर्जुन और कार में मौजूद अन्य लोग सुरक्षित हैं।
‘चुंबक’ की स्टारकास्ट
‘चुंबक’ एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है, जिसकी कहानी ‘चुंबक कॉलोनी’ में पड़ोसियों के तौर पर रहने वाले पांच अलग-अलग परिवारों के इर्द-गिर्द घूमती है। यह सीरीज 28 अगस्त 2026 को सिर्फ नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।
इस सीरीज को आतिश कपाड़िया और जेडी मजेठिया ने बनाया है। दोनों ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ और ‘खिचड़ी’ जैसे चर्चित शो के लिए जाने जाते हैं।
सीरीज में नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख, सुमीत व्यास, संदीप धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार भी नजर आएंगे।
अर्जुन ने नहीं दी कोई जानकारी
फिलहाल अर्जुन के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है और उन्हें किसी चोट की सूचना नहीं है। हादसे से जुड़ी अन्य जानकारी का इंतजार है। अर्जुन ने अभी तक इस घटना को लेकर सार्वजनिक रूप से कोई बयान नहीं दिया है।
अर्जुन का वर्कफ्रंट
अर्जुन बिजलानी को आखिरी बार कुकिंग आधारित रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 में देखा गया था। शो में उनकी जोड़ी तेजस्वी प्रकाश के साथ बनी थी।
‘लाफ्टर शेफ्स’ सीजन 3 का खिताब अली गोनी और जन्नत जुबैर ने जीता। ग्रैंड फिनाले के बाद दोनों ने 99 स्टार्स के साथ ट्रॉफी अपने नाम की और फाइनल में शीर्ष स्थान हासिल किया।
कौन बना विजेता?
फिनाले में सेलिब्रिटी जोड़ियों के बीच कई कुकिंग चैलेंज हुए। आखिर में अली गोनी और जन्नत जुबैर विजेता बने। अर्जुन बिजलानी और तेजस्वी प्रकाश की जोड़ी फर्स्ट रनर-अप रही, जबकि करण कुंद्रा और एल्विश यादव दूसरे रनर-अप रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
संबंधित खबरें
घंटों मोबाइल पर गेम खेलना पड़ा भारी, साउथ एक्ट्रेस शकीला की गर्दन की नसें प्रभावित; करानी पड़ी सर्जरी






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.