असम चुनाव: रिंकी भुयान शर्मा ने कांग्रेस के पासपोर्ट आरोपों का दिया जवाब

असम में 9 अप्रैल को मतदान से पहले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और उनकी पत्नी रिंकी भुयान शर्मा विवादों में फंस गए हैं। कांग्रेस ने रिंकी भुयान पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने का आरोप लगाया, जिससे राजनीतिक हलचल तेज हो गई।
हालांकि, रिंकी ने इन सवालों को पूरी तरह हास्यास्पद करार देते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जवाब दिया। उन्होंने साफ कहा कि न तो उनके पास, न उनके बच्चों के पास और न ही उनके पति के पास भारत या विदेश में कोई बिजनेस या संपत्ति है।
साथ ही उन्होंने कांग्रेस नेता गौरव गोगोई पर पलटवार किया और पूछा कि क्या उनकी पत्नी के पास कभी पाकिस्तान में बैंक खाता था और अगर था तो क्या इसकी डिटेल सार्वजनिक की जाएगी। रिंकी का कहना है कि अब सवाल कांग्रेस और विपक्ष के सामने है, और उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.