पुतिन-जेलेंस्की जैसे दिखाया जा रहा... ठाकरे बंधुओं के गठबंधन पर फडणवीस का तंज

मुंबई। आगामी बीएमसी चुनाव से पहले ठाकरे बंधुओं ने बुधवार को संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर शिवसेना यूबीटी और मनसे के गठबंधन की घोषणा की। इस मौके पर उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने चुनावी रणनीति पर चर्चा की और दोनों दलों के साथ आने का ऐलान किया।
हालांकि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस गठबंधन पर चुटकी लेते हुए कहा कि भाजपा इसे कोई विशेष महत्व नहीं देती। उन्होंने कहा, "शिवसेना यूबीटी और मनसे के गठबंधन को इस तरह प्रचारित किया जा रहा है जैसे रूस और यूक्रेन अचानक साथ आ गए हों और पुतिन और जेलेंस्की बातचीत कर रहे हों।"
मुख्यमंत्री का तंज:
फडणवीस ने दोनों पार्टियों पर निशाना साधते हुए कहा कि ये दोनों दल अस्तित्व के संकट से जूझ रहे हैं। उन्होंने कहा, "इन पार्टियों ने बार-बार अपनी भूमिकाएं बदलकर जनता के बीच अविश्वास पैदा किया है। तुष्टिकरण की राजनीति के कारण इनका वोटबैंक कमजोर हुआ है। अब ये केवल अपने अस्तित्व को बचाने के लिए साथ आए हैं। दोनों भाईयों की अब कोई विचारधारा नहीं बची, ये सिर्फ अवसरवादिता की राजनीति कर रहे हैं। ऐसे गठबंधन से चुनाव नहीं जीता जा सकता।"





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.