बेंगलुरु एयरपोर्ट पर टला बड़ा हादसा, एअर इंडिया विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकराया

बेंगलुरु। बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एअर इंडिया के एक विमान की लैंडिंग के दौरान टेलस्ट्राइक की घटना सामने आई है। दिल्ली से आ रही यह फ्लाइट सुरक्षित रूप से उतरी और सभी यात्री तथा क्रू मेंबर सामान्य तरीके से विमान से बाहर आ गए।
क्या होता है टेलस्ट्राइक?
एविएशन विशेषज्ञों के अनुसार, टेकऑफ या लैंडिंग के समय जब विमान का पिछला हिस्सा (टेल सेक्शन) रनवे की सतह से टकरा जाता है, तो उसे टेलस्ट्राइक कहा जाता है। ऐसी स्थिति में विमान की संरचनात्मक जांच अनिवार्य रूप से की जाती है ताकि किसी भी तरह की तकनीकी क्षति का आकलन किया जा सके। इस विमान में कुल 181 यात्री सवार थे।
विमान को जांच के लिए रोका गया
घटना के बाद एअर इंडिया की फ्लाइट AI2651 (एयरबस A321) को विस्तृत निरीक्षण के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। इसी कारण वापसी की उड़ान को भी रद्द करना पड़ा। एयरलाइन ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है।
एअर इंडिया के अनुसार, बेंगलुरु में उनकी ग्राउंड टीमें यात्रियों को आवश्यक सहायता उपलब्ध करा रही हैं और मामले की जांच नियामक एजेंसियों के साथ मिलकर निर्धारित प्रक्रिया के तहत की जाएगी।
एयरलाइन का बयान
एअर इंडिया के प्रवक्ता ने घटना पर खेद जताते हुए कहा कि यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा कंपनी की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी बताया कि सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन किया जा रहा है।
उड़ान के दौरान क्या हुआ?
सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग से ठीक पहले रनवे के पास एक बड़े विमान (बोइंग 747) के टेकऑफ के कारण हवा में टर्बुलेंस की स्थिति बन गई थी। माना जा रहा है कि इसी वजह से लैंडिंग के दौरान अस्थिरता पैदा हुई, जिसके चलते पायलट ने मानक प्रक्रिया के तहत गो-अराउंड (दोबारा प्रयास) करने का फैसला लिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.