विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण पहुंची धामी सरकार, भराड़ीसैंण में सुरक्षा कड़ी

HIGHLIGHTS
- मुख्यमंत्री धामी हेलिकॉप्टर से गुलाब राय पहुंचे और वहां से सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण गए।
- रास्ते में कई जगह पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
- विधानसभा परिसर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए।
उत्तराखंड: विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए धामी सरकार ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण पहुंच गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी समेत मंत्री और विधायक सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण पहुंचे। इस दौरान विधानसभा परिसर के आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए।
मंगलवार से शुरू होने वाले दो दिवसीय विधानसभा सत्र के मद्देनजर सरकार के गैरसैंण पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। मुख्यमंत्री धामी हेलिकॉप्टर से रुद्रप्रयाग जिले के गुलाब राय पहुंचे। इसके बाद वह सड़क मार्ग से भराड़ीसैंण गए। रास्ते में कई स्थानों पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।
देहरादून से गैरसैंण की ओर सरकार के काफिले की रवानगी का असर नेशनल हाईवे पर भी दिखाई दिया। हाईवे पर हूटर बजाते वाहनों के काफिले गैरसैंण की तरफ बढ़ते नजर आए।
शाम के समय विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण भी भराड़ीसैंण पहुंचीं। उन्होंने विधानसभा परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि सरकार का यह आखिरी विधानसभा सत्र है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार भी भराड़ीसैंण में सत्र अच्छा रहेगा। सभी सदस्य सदन में अपनी बात रखेंगे और सरकार की ओर से उनका जवाब दिया जाएगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.