बिजनौर: पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाके के साथ लगी आग, तीन झुलसे

नहटौर (बिजनौर)। थाना क्षेत्र के गांव सीकरी खुर्द में रविवार सुबह एक पटाखा फैक्ट्री में आग लगने के बाद तेज धमाका हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। धमाके की आवाज लगभग दो किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। घटना के समय फैक्ट्री में करीब 40 मजदूर काम कर रहे थे।
धमाके की तीव्रता इतनी थी कि फैक्ट्री का टिन शेड और बाउंड्री के लिए लगाई गई लोहे की टिन उड़ गई और आसपास दूर तक गिरी। हादसे में तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए हैं। घायलों में आशीष (पुत्र पूरन सिंह), अरुण (पुत्र बिजेंद्र) और रतिराम (पुत्र रूपचंद) शामिल हैं। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य मजदूरों के भी झुलसने की संभावना है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी पूर्वी एके श्रीवास्तव, सीओ धामपुर अभय पांडेय और एसडीएम स्मृति मिश्रा मौके पर पहुंचे। दमकल विभाग ने लगभग एक घंटे की कोशिश के बाद आग पर काबू पाया।
स्थानीय प्रशासन के अनुसार, फैक्ट्री के संचालक भूदेव सिंह (गांव पाडला निवासी) का पटाखा फैक्ट्री का लाइसेंस वैध है और यह 2024 से 2029 तक के लिए जारी है। अधिकारियों ने कहा कि घायलों और घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.