कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी का वीडियो वायरल करने वालों पर कसा शिकंजा, केस दर्ज

कैराना (सहारनपुर): कैराना सांसद इकरा हसन के खिलाफ आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने रोहित प्रधान समेत 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इसी बीच, रोहित प्रधान ने मामले को लेकर माफी मांगते हुए एक वीडियो भी जारी किया है।
गांव दैदपुरा निवासी सुरेंद्र सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बुधवार रात गांव छापुर में रोहित प्रधान ने अपने 15-20 साथियों के साथ सांसद के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि वीडियो में अवैध हथियारों की धमकी भी दी गई।
सुरेंद्र ने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठी प्रतिष्ठित महिला के खिलाफ इस तरह की आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश है। उन्होंने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
गौरतलब है कि इसी रात छापुर स्थित शिव लक्ष्मी मंदिर में असामाजिक तत्वों ने तोड़फोड़ की थी, जिसके बाद वायरल वीडियो ने मामले को और तूल दिया।
डीआईजी से मिला प्रतिनिधिमंडल
सांसद के खिलाफ अभद्र टिप्पणी के मामले में पार्षद अभिषेक उर्फ टिंकू अरोड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने डीआईजी से मुलाकात की। उन्होंने आरोपी पर कार्रवाई की मांग करते हुए प्रार्थना पत्र सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि सांसद इकरा हसन हमेशा सभी वर्गों का सम्मान करती हैं, फिर भी उनके और उनके परिवार के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। इस मौके पर जिला प्रधान संगठन के जिला अध्यक्ष अनुज मदनुकि, मुबारिक हसन, बिलाल प्रधान और राजू सिंह समेत अन्य नेता मौजूद रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.