चंडीगढ़ को दहलाने की साजिश नाकाम, बस स्टैंड के पास से IED और हथियार बरामद, 3 गिरफ्तार

HIGHLIGHTS
- सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे बैग में संदिग्ध गोला-बारूद मिला।
- सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।
- एहतियातन घटनास्थल की घेराबंदी की गई।
- पुलिस ने मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
चंडीगढ़ के सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे एक बैग से आईईडी और हथियार मिलने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। संदिग्ध सामान मिलने की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। एहतियात के तौर पर पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर दी। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पूछताछ के जरिए पूरी साजिश का पता लगाने में जुटी है।
चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक, एक बड़े ऑपरेशन के तहत सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से आईईडी और हथियार बरामद किए गए। मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और जांच एजेंसियां बरामद सामान की जांच कर रही हैं। मामले की जांच अभी जारी है।
बस स्टैंड और आसपास के इलाकों में बढ़ाई गई मुस्तैदी
घटना के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शहर में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें। सुरक्षा के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.
























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.