अयोध्या में ध्वजारोहण की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे सीएम योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अयोध्या पहुंचे और राम जन्मभूमि मंदिर के ध्वजारोहण समारोह की तैयारियों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हनुमानगढ़ी मंदिर में दर्शन-पूजा भी की। इस कार्यक्रम में 25 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के शिखर पर भगवा ध्वज फहराकर समारोह की शुरुआत करेंगे।
प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के माध्यम से साकेत महाविद्यालय पहुंचेगे, जहां से राम मंदिर तक भव्य रोड शो का आयोजन किया जाएगा। रोड शो मार्ग, जिसे रामपथ कहा गया है, लगभग एक किलोमीटर लंबा है और इसे आठ जोनों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक जोन में स्वयं सहायता समूह की महिलाएं पारंपरिक तरीके से थाली, आरती, फूल-माला और नमस्कार मुद्रा में पीएम का स्वागत करेंगी। जिला प्रशासन ने विभिन्न समाज और समूहों की महिलाओं को इस जिम्मेदारी सौंपी है।
#WATCH अयोध्या (यूपी): यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने हनुमान गढ़ी मंदिर में दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। pic.twitter.com/6AEc0XiqlD
— ANI_HindiNews (@AHindinews) November 24, 2025
सुरक्षा व्यवस्था को पूरी तरह चाक-चौबंद कर दिया गया है। पुलिसकर्मी प्रमुख स्थलों पर तैनात हैं। एडीजी जोन सुजीत पांडेय ने राम मंदिर परिसर, साकेत महाविद्यालय और अन्य कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों और आगंतुकों के साथ उचित व्यवहार का निर्देश दिया। अराजकतत्वों पर विशेष नजर रखने के साथ सभी को अपने-अपने पद पर मुस्तैदी से डटे रहने का आदेश दिया गया। इस मौके पर आईजी प्रवीण कुमार, एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर और एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी भी उपस्थित रहे।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.