सऊदी-पाकिस्तान-तुर्किए के रक्षा समझौते पर भारत की पैनी नजर, MEA ने कहा- घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं

HIGHLIGHTS
- सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।
- समझौते में किसी एक देश पर हमला तीनों पर हमला माना जाएगा।
- भारत ने इस समझौते को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है।
नई दिल्ली। सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए ने शुक्रवार को एक त्रिपक्षीय रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस समझौते के तहत किसी एक देश पर होने वाले हमले को तीनों देशों पर हमला माना जाएगा।
इन तीनों देशों के बीच हुए रक्षा समझौते को लेकर भारत भी नजर बनाए हुए है। समझौते से जुड़े घटनाक्रम पर विदेश मंत्रालय ने प्रतिक्रिया दी है।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत इस समझौते से जुड़े घटनाक्रम पर करीबी नजर रख रहा है।
उन्होंने कहा, "तीनों देशों के बीच हुआ यह समझौता एक ऐसा घटनाक्रम है जिस पर हम बारीकी से नजर रख रहे हैं और हम आपको इस बारे में अपडेट देते रहेंगे।"
भारत की ओर से यह बयान ऐसे समय आया है जब सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्किए के बीच हुए इस रक्षा समझौते को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चा हो रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.


























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.