शोपियां में कोल्ड स्टोर ब्लास्ट से हड़कंप, दो इंजीनियरों की मौत

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले की अग्लर फ्रूट मंडी स्थित एक कोल्ड स्टोर में हुए भीषण हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। यह दुर्घटना बुधवार देर रात उस समय हुई जब कोल्ड स्टोर में मरम्मत का कार्य चल रहा था।
मरम्मत के दौरान स्टीम बॉयलर फटने से हादसा
अधिकारियों के अनुसार, अग्लर क्षेत्र में स्थित जम-जम कोल्ड स्टोर में स्टीम बॉयलर की मरम्मत के दौरान अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। धमाका इतना तेज था कि मौके पर मौजूद तीन लोग इसकी चपेट में आ गए।
घायलों को तुरंत शोपियां जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ निवासी सौरभ सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं एक अन्य घायल शिव कुमार ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
एक घायल की हालत गंभीर
तीसरे व्यक्ति राज कुमार का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसकी निगरानी कर रही है।
पुलिस जांच में जुटी
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यह हादसा उस समय हुआ जब तकनीकी कर्मचारी बॉयलर की मरम्मत कर रहे थे। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और विस्फोट के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.