सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम मामले में शिकायत, 8 सितंबर को अगली सुनवाई

HIGHLIGHTS
- शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने दाखिल की है।
- अदालत से 15 अगस्त के कार्यक्रम का वीडियो साक्ष्य के तौर पर मांगा गया है।
- मामले की अगली सुनवाई 8 सितंबर को निर्धारित की गई है।
गाजियाबाद में कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी के खिलाफ वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डालने के आरोप में आपराधिक शिकायत दर्ज कराई गई है। यह शिकायत हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने गाजियाबाद की एसीजेएम-द्वितीय एमपी/एमएलए अदालत में दाखिल की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम के गायन में कथित तौर पर बाधा डाली गई। विष्णु गुप्ता ने अदालत से 15 अगस्त के कार्यक्रम का वीडियो साक्ष्य के तौर पर पेश करने की मांग की है। अदालत ने शिकायत से संबंधित अर्जी स्वीकार कर ली है। मामले की अगली सुनवाई आठ सितंबर को तय की गई है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, 15 अगस्त को कांग्रेस मुख्यालय में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के दौरान वंदे मातरम का पूरा संस्करण गाया जा रहा था। इसी दौरान सोनिया गांधी को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से बातचीत करते और इशारा करते हुए देखा गया। भाजपा ने आरोप लगाया कि सोनिया गांधी ने वंदे मातरम को बीच में रोकने का संकेत दिया और इसे राष्ट्रीय गीत का अपमान बताया।
गृह मंत्री अमित शाह ने भी कांग्रेस से माफी मांगने की मांग की। कांग्रेस ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि सोनिया गांधी गीत रुकवाने के लिए नहीं, बल्कि काफी देर से खड़े मल्लिकार्जुन खरगे के लिए कुर्सी मंगाने का इशारा कर रही थीं। अब इसी मामले को लेकर विवाद खड़ा हुआ है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.