तरनतारन उपचुनाव में कांग्रेस नेताओं को जान से मारने की धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

तरनतारन उपचुनाव के प्रचार के दौरान पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष राजबीर सिंह भुल्लर को गंभीर धमकी मिली है। आतंकवादी हरविंदर सिंह रिंदा ने दोनों नेताओं को जान से मारने की चेतावनी दी है। पुलिस ने सिटी थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है।
सूत्रों के अनुसार, धमकी रिंदा द्वारा पाकिस्तान से दी गई थी। राजा वड़िंग को विदेशी नंबर से कॉल कर कहा गया कि वे 11 नवंबर तक चुनावी गतिविधियों से दूर रहें। वहीं, राजबीर सिंह भुल्लर को भी रिंदा ने चेतावनी दी कि अगर वह उनके कहे अनुसार नहीं चले तो उनके पूरे परिवार को नुकसान हो सकता है।
हरविंदर सिंह रिंदा का तरनतारन से संबंध बताया जाता है और वह लंबे समय से पाकिस्तान में रहकर आईएसआई के इशारे पर आतंकवादी गतिविधियों में शामिल है। करीब डेढ़ साल पहले भी भुल्लर को इसी तरह की धमकी दी गई थी, जिसके बाद उन्हें सुरक्षा प्रदान की गई थी।
इस बार भी दोनों नेताओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है और पुलिस ने चुनाव प्रचार के दौरान उनके साथ अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर दी है। सिटी थाने की जांच टीम धमकी देने वाले स्रोत और उनके नेटवर्क का पता लगाने में जुटी हुई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.