भगत सिंह की तुलना हमास से कर घिरे कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, अब देने लगे सफाई

सहारनपुर। कांग्रेस सांसद इमरान मसूद एक विवादित बयान के बाद राजनीतिक निशाने पर आ गए हैं। शुक्रवार को एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने क्रांतिकारी भगत सिंह के संदर्भ में ऐसा बयान दिया, जिसे कई लोगों ने इस्लामी संगठन हमास से तुलना के रूप में देखा। बयान सामने आने के बाद भाजपा ने उन्हें कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि मसूद ने ‘‘देशभक्त भगत सिंह’’ और बिहार की जनता का अपमान किया है।
भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर लिखा कि इमरान मसूद का यह बयान बिहार चुनावों से पहले एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सांसद ने कहा कि ‘‘भगत सिंह और हमास दोनों अपनी भूमि के लिए लड़ रहे हैं’’। मालवीय ने राहुल गांधी से सवाल किया कि क्या वे अपने नेता के इस बयान पर माफी मांगेंगे या ‘‘मुस्लिम तुष्टिकरण’’ एक बार फिर हावी रहेगा।
विवाद बढ़ने पर इमरान मसूद ने सफाई दी कि उन्होंने कभी भगत सिंह की किसी से तुलना नहीं की। उन्होंने कहा, “मैंने केवल इतना कहा था कि हमास अपनी जमीन के लिए लड़ रहा है, जैसे भगत सिंह ने हमारे देश के लिए लड़ा था। लेकिन दोनों की विचारधारा और परिस्थितियाँ पूरी तरह अलग हैं। भगत सिंह शहीद-ए-आजम थे और उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।”
उन्होंने भाजपा पर बयान को तोड़-मरोड़कर पेश करने का आरोप लगाया और कहा कि सत्तारूढ़ दल असल मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए ऐसे विवाद खड़े करता है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.