दिल्ली में फूड आउटलेट पर फायरिंग, गर्लफ्रेंड संग बैठे युवक को लगी गोली

HIGHLIGHTS
- दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक फूड आउटलेट पर हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया।
- यहां एक युवक को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- घायल की पहचान साहिल के रूप में हुई है।
- घटना करीब रात 8:30 बजे की बताई जा रही है।
- सूत्रों के अनुसार, साहिल उस समय अपनी महिला मित्र के साथ फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था।
- इसी दौरान पास की टेबल पर बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया।
दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के अमर कॉलोनी क्षेत्र में मंगलवार देर शाम एक फूड आउटलेट पर हुई फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। यहां एक युवक को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल की पहचान साहिल के रूप में हुई है। घटना करीब रात 8:30 बजे की बताई जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, साहिल उस समय अपनी महिला मित्र के साथ फूड पॉइंट पर बैठकर खाना खा रहा था। इसी दौरान पास की टेबल पर बैठे तीन युवकों से किसी बात को लेकर उसका विवाद हो गया। बहस धीरे-धीरे बढ़ती गई और स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आरोप है कि उनमें से एक युवक ने साहिल पर गोली चला दी।
फायरिंग के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हमलावर वहां से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायल साहिल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही अमर कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की प्रक्रिया तेज कर दी है। साथ ही फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में मामला आपसी कहासुनी के बाद बढ़े विवाद का लग रहा है, जिसके चलते फायरिंग की घटना हुई। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.