दिल्ली में BS-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री पर रोक, DND और चिल्ला बॉर्डर पर लगा लंबा जाम

HIGHLIGHTS
- दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की सघन जांच की गई।
- DND और चिल्ला बॉर्डर पर यातायात प्रभावित हुआ।
- गुरुग्राम से दिल्ली आने वाले रास्तों पर भी जांच अभियान चला।
नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में दिवाली से पहले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए 1 नवंबर से BS-6 मानक से नीचे के वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इस नियम के लागू होने के दूसरे दिन सोमवार को भी दिल्ली के कई प्रमुख रास्तों पर वाहनों की जांच जारी रही। इसके चलते DND समेत कई बॉर्डर और मुख्य मार्गों पर जाम की स्थिति बन गई।
प्रतिबंध लागू होने के पहले दिन यानी 1 नवंबर को हजारों वाहनों को दिल्ली में प्रवेश करने से रोककर वापस भेजा गया था। सोमवार को भी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की ओर से BS-4 वाहनों की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई के कारण DND पर नोएडा की तरफ जाने वाली लेन में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
यमुना पुल के आसपास भी यातायात प्रभावित
DND पर नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाली लेन में जाम की स्थिति नहीं रही और यहां ट्रैफिक पुलिसकर्मी तैनात रहे। हालांकि, नोएडा से दिल्ली की तरफ यमुना पुल के पास जाम देखने को मिला।
इसके अलावा सराय काले खां, आउटर रिंग रोड और उसके नीचे बनी सर्विस रोड पर भी वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर पर भी पुलिसकर्मी BS-4 वाहनों की जांच कर रहे हैं। नियमों के दायरे में नहीं आने वाले वाहनों को वापस लौटाया जा रहा है।
चिल्ला बॉर्डर पर भी वाहनों की लंबी कतारें
नोएडा के सेक्टर-14ए के पास स्थित चिल्ला बॉर्डर पर भी दिल्ली पुलिस की ओर से BS-4 वाहनों की जांच की जा रही है। इसके चलते यहां भी जाम जैसी स्थिति बन गई। जांच के दौरान BS-4 वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही और उन्हें वापस भेजा जा रहा है।
पहले दिन 68.4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला
वहीं, विंटर एक्शन प्लान लागू होने के पहले दिन पुलिस और प्रशासन की ओर से नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 68.4 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया।
गुरुग्राम-दिल्ली बॉर्डर पर भी वाहनों की सघन जांच के चलते यातायात की रफ्तार धीमी रही। जांच के कारण सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.