गाज़ियाबादFEATURED
साहिबाबाद के शालीमार गार्डन में बिल्डिंग की ऊपरी मंजिल पर लगी आग

साहिबाबाद के शालीमार गार्डन क्षेत्र में स्थित एक रिहायशी बिल्डिंग में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बिल्डिंग नंबर 815 की सबसे ऊपरी मंजिल पर आग की लपटें उठती देख स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी फैल गई।
सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू कर दी गई।
फिलहाल कोई हताहत नहीं
राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने या हताहत होने की कोई सूचना सामने नहीं आई है। फायर विभाग के अनुसार, आग पर नियंत्रण पाने के प्रयास तेजी से जारी हैं।
शॉर्ट सर्किट की आशंका
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही की जाएगी। प्रशासन मामले की जांच में जुटा है।
Discussion
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.