अमेरिका में व्हाइट हाउस के पास फायरिंग, 2 नेशनल गॉर्ड समेत कई घायल

अमेरिकी राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. में बुधवार दोपहर एक बड़ी सुरक्षा घटना सामने आई, जब व्हाइट हाउस से कुछ ही दूरी पर अज्ञात हमलावरों ने गोलीबारी कर दी। स्थानीय समयानुसार लगभग 2.30 बजे हुई इस वारदात में दो नेशनल गार्ड जवानों सहित कुल तीन लोग घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने आस-पास के इलाकों को घेराबंदी कर लिया और ट्रैफिक रोक दिया। फायरिंग की सूचना मिलते ही अतिरिक्त पुलिस बल और बचाव दल मौके पर पहुंच गए।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस हमले को स्पष्ट रूप से आतंकवादी कार्रवाई बताया। उन्होंने कहा कि नेशनल गार्ड पर किया गया यह हमला राष्ट्र की सुरक्षा को चुनौती देने वाला कृत्य है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रपति ने वॉशिंगटन में सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश दिए और 500 अतिरिक्त नेशनल गार्ड जवानों की तैनाती का आदेश जारी किया।
प्रशासन ने हमलावरों की तलाश में जांच एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है। घटना के कारण इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है और सुरक्षा व्यवस्था और अधिक सख्त कर दी गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.































Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.