ईरान में बमबारी के विरोध पर सांसदों के साथ हाथापाई, अमेरिकी संसद में भड़का पूर्व सैनिक

वॉशिंगटन। अमेरिका में ईरान के खिलाफ चल रहे सैन्य अभियान को लेकर अमेरिकी कांग्रेस में बुधवार को हुई एक संसदीय सुनवाई के दौरान बड़ी हंगामा खड़ा हो गया। सुनवाई के दौरान विरोध जताने आए पूर्व मरीन सैनिक ब्रायन मैकगिनेस को जबरदस्ती बाहर निकालते समय उनका हाथ टूट गया।
जानकारी के अनुसार, ब्रायन मैकगिनेस, जो पूर्व मरीन सार्जेंट हैं, सशस्त्र सेवाओं की उपसमिति की बैठक में मरीन की वर्दी पहनकर पहुंचे थे। जैसे ही सुनवाई शुरू हुई, उन्होंने खड़े होकर जोरदार नारे लगाने शुरू कर दिए और अमेरिका-इस्राइल के सैन्य अभियान का विरोध किया। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों को इस युद्ध में नहीं भेजा जाना चाहिए और कोई भी इस संघर्ष में इस्राइल के लिए लड़ना नहीं चाहता।
धक्का-मुक्की में चोट
उनके विरोध के बाद कैपिटल पुलिस और कुछ सांसदों ने उन्हें कमरे से बाहर निकालने की कोशिश की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस दौरान धक्का-मुक्की हुई और उनका हाथ दरवाजे में फंस गया, जिससे गंभीर चोट आई और हाथ टूट गया। बाद में पुलिस ने उन्हें गलियारे में ले जाकर सुरक्षित क्षेत्र में रखा।
सीनेटर ने किया हस्तक्षेप
मोंटाना से रिपब्लिकन सीनेटर टिम शीही भी घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने मीडिया से कहा कि उन्होंने स्थिति को शांत करने और तनाव कम करने के लिए हस्तक्षेप किया। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, मैकगिनेस पर गिरफ्तारी का विरोध करने और पुलिस अधिकारी पर हमला करने के आरोप भी लगे हैं।
यह घटना अमेरिकी संसद परिसर में अचानक और तनावपूर्ण रूप में हुई, जिसने सुनवाई को कई मिनटों के लिए बाधित कर दिया।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.