हिमाचल प्रदेश में भूकंप से सहमे लोग, शिमला समेत कई इलाकों में महसूस हुए झटके

HIGHLIGHTS
- राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की।
- शनिवार सुबह 4:36 बजे धरती में कंपन महसूस किया गया।
- शिमला के अलावा हिमाचल के कई अन्य इलाकों में भी झटके आए।
शिमला। हिमाचल प्रदेश में शनिवार तड़के भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह के समय ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे। इसी दौरान धरती हिलने से लोग घबरा गए और अपनी सुरक्षा के लिए जल्दबाजी में घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप शनिवार सुबह 4 बजकर 36 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.1 दर्ज की गई। भूकंप के झटके शिमला के अलावा प्रदेश के कई अन्य क्षेत्रों में भी महसूस किए गए।
अब तक जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं
सुबह-सुबह भूकंप के झटकों से लोगों में डर का माहौल बन गया। हालांकि, राहत की बात यह है कि अभी तक किसी भी स्थान से जान-माल के नुकसान या मकानों में दरार पड़ने की सूचना नहीं मिली है।
भूकंप आने पर इन बातों का रखें ध्यान
घबराने के बजाय शांत रहें और आसपास मौजूद लोगों को भी भरोसा दिलाएं।
भूकंप के दौरान इमारतों से दूर किसी खुले स्थान पर जाना सबसे सुरक्षित होता है।
यदि आप घर के अंदर हैं, तो डेस्क, टेबल, बिस्तर या दरवाजे के नीचे अथवा अंदर की दीवारों और सीढ़ियों के पास सुरक्षित जगह लें।
कांच के दरवाजों, खिड़कियों और बाहरी दरवाजों से दूरी बनाए रखें।
भगदड़ से बचने के लिए इमारत से बाहर निकलने की जल्दबाजी न करें।
बाहर होने पर इमारतों और बिजली के तारों से दूर रहें।
खुले स्थान पर पहुंचने के बाद कंपन रुकने तक वहीं रहें।
चलते वाहन में होने पर जल्द से जल्द सुरक्षित जगह पर रुकें और वाहन के अंदर ही रहें।
पालतू जानवरों और घरेलू पशुओं को खुला छोड़ दें, ताकि वे बाहर जा सकें।
मोमबत्ती, माचिस या किसी अन्य खुली लौ का इस्तेमाल न करें और सभी आग बुझा दें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.