हिमाचल में तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट, चोटियों पर बर्फबारी के आसार

शिमला। हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में मौसम खराब बना हुआ है। बीते 24 घंटों में जटोन बैराज में 19.0, पच्छाद 18.2, नेरी 18.0, नाहन 13.2, धर्मशाला 8.0, भरमौर 7.0, तीसा 5.8, नगरोटा सूरियां 5.4, जोत 3.6, कांगड़ा 3.2 और कुकुमसेरी में 3.2 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। हालांकि आज राजधानी शिमला समेत कई हिस्सों में धूप खिली और हल्के बादल छाए रहे।
अगले दिनों का मौसम
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में 4 से 8 अक्टूबर तक लगातार बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण मौसम में यह बदलाव आ सकता है। विभाग ने बताया कि 3 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 4 और 7 अक्टूबर को हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि 7 अक्टूबर को कुछ स्थानों पर भारी बारिश भी हो सकती है। 5 और 6 अक्टूबर को अधिकांश क्षेत्रों में बारिश रहेगी। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश, ओलावृष्टि और अंधड़ के चलते ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 7 अक्टूबर के लिए येलो अलर्ट है। पर्वतीय चोटियों पर बर्फबारी की संभावना भी है।
अलर्ट की जानकारी
-
6 अक्टूबर: चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के लिए ऑरेंज अलर्ट, सिरमौर, शिमला और किन्नौर के लिए येलो अलर्ट।
-
5 अक्टूबर: ऊना, चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और लाहौल-स्पीति के लिए येलो अलर्ट।
-
7 अक्टूबर: कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में येलो अलर्ट।
तापमान का हाल
अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं होगा। इसके बाद अगले 3-4 दिनों में न्यूनतम तापमान 4-6 डिग्री सेल्सियस गिरने की संभावना है, जबकि अधिकतम तापमान में 5-9 डिग्री की गिरावट आ सकती है।
मुख्य स्थानों का न्यूनतम तापमान: शिमला 14.2, सुंदरनगर 19.4, भुंतर 16.9, कल्पा 8.0, धर्मशाला 16.6, ऊना 19.4, नाहन 18.8, पालमपुर 15.0, सोलन 16.2, मनाली 13.5, कांगड़ा 19.1, मंडी 20.5, बिलासपुर 22.4, हमीरपुर 21.8, कुफरी 11.7, कुकुमसेरी 6.7, नारकंडा 9.3, भरमौर 12.0, रिकांगपिओ 12.7, पांवटा साहिब 23.0, ताबो 4.7 डिग्री सेल्सियस।
अक्टूबर से दिसंबर तक मौसम का पूर्वानुमान
मौसम विभाग ने पोस्ट मानसून सीजन (अक्टूबर से दिसंबर) के लिए संभाव्य वर्षा पूर्वानुमान जारी किया है। इसके अनुसार हिमाचल प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में सामान्य से कम बारिश रहने की संभावना है। अक्टूबर में अधिकांश क्षेत्रों में सामान्य या सामान्य से अधिक बारिश हो सकती है। निचले पहाड़ी क्षेत्रों (सोलन, सिरमौर और शिमला के कुछ हिस्से) को छोड़कर अन्य हिस्सों में सामान्य से कम वर्षा रहने का अनुमान है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.





















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.