आज का राशिफल: 15 फरवरी, 2026

ग्रह स्थिति:
गुरु – मिथुन राशि में
केतु – सिंह राशि में
मंगल और चंद्रमा – मकर राशि में
सूर्य, बुध, शुक्र, राहु – कुंभ राशि में
शनि – मकर राशि में गोचर
पढ़ें राशिफल:
मेष राशि
आज व्यावसायिक मामलों में सफलता के योग हैं। कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में विजय मिल सकती है। पैतृक संपत्ति में लाभ होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार के क्षेत्र में दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखने से लाभ बढ़ेगा।
वृषभ राशि
भाग्य आपका साथ देगा। रोज़गार या व्यापार में तरक्की संभव है। यात्रा का योग बन रहा है। धार्मिक कार्यों में भागीदारी शुभ रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे हैं। लाल वस्तु दान करना लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
आज परिस्थितियां थोड़ी चुनौतीपूर्ण हैं। चोट-चपेट या किसी परेशानी का सामना हो सकता है। ध्यान और सतर्कता आवश्यक है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम और संतान सुख ठीक रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।
कर्क राशि
विवाहित लोगों के लिए जीवनसाथी के साथ आनंदमय समय है। प्रेम में हैं तो विवाह या संबंध में परिपक्वता आएगी। नौकरी और व्यापार की स्थिति शानदार रहेगी। दिन आनंदमय और रंगीन रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
सिंह राशि
शत्रु आपके आगे कोई भी कदम नहीं बढ़ा पाएंगे। मान-सम्मान और दबदबा बना रहेगा। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़े उतार-चढ़ाव में रह सकता है। प्रेम, संतान और व्यापार अच्छे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
कन्या राशि
क्रोध पर नियंत्रण रखें। प्रेम और संतान संबंध मध्यम रहेंगे। महत्वपूर्ण फैसले फिलहाल टालना बेहतर रहेगा। व्यापार का दिन अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान शुभ रहेगा।
तुला राशि
भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान सुख अच्छा रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी मजबूत रहेगी। घर-परिवार में छोटी कलह से बचें। लाल वस्तु का दान करें।
वृश्चिक राशि
आज आपके पराक्रम का रंग दिखाई देगा। रोज़गार में तरक्की होगी और व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार अच्छे हैं। लाल वस्तु पास रखें।
धनु राशि
कुटुंब में खुशहाली बढ़ेगी। धन का आवक अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम, संतान सुख उत्तम रहेगा। व्यापार की स्थिति भी अच्छी है। बजरंगबली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।
मकर राशि
ऊर्जा का संचार रहेगा और दिन बहुत ही उत्साही रहेगा। साथ ही सौम्यता बनाए रखें। स्वास्थ्य, प्रेम और संतान सुख उत्कृष्ट रहेगा। व्यापारिक स्थिति भी अच्छी रहेगी। काली जी को प्रणाम करना लाभकारी होगा।
कुंभ राशि
मन थोड़ी चिंता और बेचैनी में रहेगा। खर्च अधिक हो सकता है, जिससे कर्ज की स्थिति बन सकती है। बाकी प्रेम, संतान और व्यापार सामान्य रूप से अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करना शुभ है।
मीन राशि
आज नए आय के स्रोत बनेंगे। पुराने स्रोतों से भी लाभ मिलेगा। यात्रा का योग है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार की स्थिति शानदार है। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। लाल वस्तु पास रखें।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.