आज का राशिफल: 13 अक्टूबर, 2025

आज सोमवार, 13 अक्तूबर का दिन ग्रहों की विशेष चाल से शुभ माना जा रहा है। चंद्रमा आज मिथुन राशि में गोचर कर रहा है। इसके साथ ही गुरु और चंद्रमा की युति से गजकेसरी योग तथा शुक्र और सूर्य की युति से शुक्रादित्य योग बन रहा है। इन दोनों शुभ योगों के कारण कई राशि जातकों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का आज का भविष्यफल।
मेष (Aries)
आज का दिन आपके लिए उत्साह और शुभता लेकर आएगा। किसी मांगलिक आयोजन में शामिल हो सकते हैं। किसी योजना में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होने से मन प्रसन्न रहेगा। घर में अतिथि आगमन से माहौल खुशनुमा बनेगा। घरेलू कार्यों और दफ्तर के बीच संतुलन बनाए रखें तथा माता-पिता की सेवा के लिए समय निकालें।
वृषभ (Taurus)
दिन आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। प्रेम जीवन में साथी से कोई सरप्राइज गिफ्ट मिल सकता है। प्रॉपर्टी या मकान को लेकर लोन आवेदन की संभावना बन सकती है। पारिवारिक स्तर पर किसी बात से मन खिन्न हो सकता है, लेकिन दूर रह रहे रिश्तेदार से शुभ समाचार मिलेगा। वाहन चलाते समय सतर्क रहें।
मिथुन (Gemini)
आज का दिन सामान्य रहेगा। दूसरों के मामलों में हस्तक्षेप से बचें। संतान के करियर को लेकर जीवनसाथी से चर्चा संभव है। लंबे समय से अटके काम को पूरा करने की कोशिश करें। अपनी आय बढ़ाने के अवसरों पर ध्यान दें।
कर्क (Cancer)
व्यापार या नौकरी में चल रही समस्याओं के समाधान के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह लें। अनावश्यक तनाव या क्रोध से बचें। दफ्तर में आपके काम की प्रशंसा होगी। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को सावधानी रखनी चाहिए। पिता से किसी पारिवारिक विषय पर चर्चा हो सकती है।
सिंह (Leo)
आज आपका प्रभाव और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात संभव है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, परंतु भौतिक सुख-सुविधाओं पर अधिक खर्च हो सकता है। किसी पुराने निर्णय को लेकर मन में खेद रह सकता है।
कन्या (Virgo)
व्यवसाय में सामान्य लाभ की संभावना है। किसी मनपसंद नौकरी का अवसर मिल सकता है। अधिक लाभ के लालच में जोखिम भरे निवेश से बचें। किसी पुराने मित्र से मिलना सुखद रहेगा। संतान के भविष्य को लेकर जीवनसाथी से गंभीर बातचीत होगी।
तुला (Libra)
नए कार्यों की शुरुआत के लिए दिन शुभ है। विरोधियों से सतर्क रहें। प्रॉपर्टी से जुड़ी अड़चनें दूर होंगी। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी। किसी बड़े लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित करें।
वृश्चिक (Scorpio)
दिन लाभदायक रहेगा। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। पेट संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मी सहयोग देंगे। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। धन प्रबंधन पर ध्यान देना आवश्यक है।
धनु (Sagittarius)
आपके प्रयासों को सफलता मिलेगी। किसी पुराने परिचित से मुलाकात हो सकती है। रुके हुए कार्य पूरे होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। भाईयों का सहयोग लाभकारी रहेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल है, जबकि अविवाहित लोगों के लिए नए संबंध बनने के संकेत हैं।
मकर (Capricorn)
भाई-बहनों का साथ मिलेगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे, पर आप अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। खानपान पर ध्यान दें। बैंकिंग या सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को कार्य में सफलता मिलेगी। नई योजनाएं लाभदायक सिद्ध हो सकती हैं।
कुंभ (Aquarius)
राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रियता बढ़ेगी। आय और खर्च में संतुलन बनाना जरूरी है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को लेकर तनाव हो सकता है, लेकिन मित्रों का सहयोग मिलेगा। बातचीत में संयम रखें और जल्दबाज़ी से बचें।
मीन (Pisces)
दिन सुखद रहेगा। किसी चिंता का समाधान मिलेगा। परिवार के साथ घूमने का अवसर मिलेगा। संतान जिम्मेदारी निभाने में सफल रहेगी। नई मुलाकातें आपके लिए उपयोगी साबित होंगी। कार्यक्षेत्र में आपकी बुद्धिमत्ता से लोग प्रभावित होंगे। कला और सृजन से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.