भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने पहली बार विश्वकप जीता, पीएम मोदी से भेंट कर मनाया जश्न

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए महिला वनडे विश्वकप 2025 का खिताब जीता। रविवार को फाइनल में टीम इंडिया ने हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से मात दी और पहली बार आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा किया।
इस ऐतिहासिक जीत के बाद मंगलवार को टीम दिल्ली पहुंची और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके आवास पर भेंट की। पीएम मोदी ने खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार को जीत की बधाई दी और इस सफलता को देश की बेटियों की मेहनत और सपनों की जीत बताया।
#WATCH | Delhi: World Cup-winning Indian Women's Cricket Team reaches 7 LKM, the residence of Prime Minister Narendra Modi.
— ANI (@ANI) November 5, 2025
Team India lifted its maiden ICC Women's World Cup trophy on November 2. pic.twitter.com/U4KoP9TJJY
दिल्ली पहुंचने पर टीम का स्वागत भी धूमधाम से किया गया। होटल में ढोल-नगाड़ों और फूलों से टीम का भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। भारत ने महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार ट्रॉफी पर कब्जा किया है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत पाई थी।
इस जीत से भारतीय महिला क्रिकेट की उपलब्धियों में एक नया अध्याय जुड़ गया है और देशभर में क्रिकेट प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.